Advertisement:
Homeब्रेकिंग न्यूज़केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पानीपत पहुंचे: कहा- इस वर्ष से शुरू...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पानीपत पहुंचे: कहा- इस वर्ष से शुरू की गांव दर्शन यात्रा, श्याम मंदिर में किया दर्शन

पानीपत के समालखा में आज केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। यहां उन्होंने चुलकाना धाम और प्रसिद्ध श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया, जबकि ग्रामीणों ने मंच पर फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गांव की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि समाज में अच्छाई फैलाने के लिए अच्छाई का वातावरण बनाना आवश्यक है, और यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में कोई भी भारत को आंखें उठाकर नहीं देख सकता, यह नरेंद्र मोदी की सफलता का प्रमाण है। मनोरलाल ने यह भी बताया कि उन्होंने 2025 में गांव दर्शन यात्रा की शुरुआत चुलकाना से करने का निश्चय किया है, जो श्याम बाबा के दर्शन से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों में एक नई ऊर्जा और जोश है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। यही कारण है कि आज दुनिया भर के लोग भारत में अपनी संभावनाएं ढूंढ रहे हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि आज हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि और दिशा का पालन करता है, और यह अच्छाई का सिलसिला इसी तरह लगातार बढ़ता रहेगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश और राज्य में सरकार गरीबों को सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर काम कर रही है। विकास के लिए पैसों की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी। मनोहर लाल ने चुलकाना गांव में आगामी छह महीनों में एक व्यायाम और योगशाला बनाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस योगशाला की चारदीवारी की जाएगी और उसमें पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, इस योगशाला में एक योग शिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी, जो सुबह और शाम को लोगों को व्यायाम और योग कराएंगे। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत से दो एकड़ ज़मीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से यह अपील की कि वे चुलकाना गांव में 10-15 लोगों की एक टीम बनाकर 300 गरीब परिवारों की सूची तैयार करें, ताकि उन परिवारों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके और उनका आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments