Advertisement:
Homeहरियाणाहरियाणा की जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, बैरक में लगाई...

हरियाणा की जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, बैरक में लगाई फांसी

हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में स्थित जिला जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ बोरिया के रूप में हुई है। उसने जेल की खिड़की पर चादर से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

प्रिंस हत्या के आरोप में जेल में बंद था। 2022 में उसने अपने ही भाई की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शव को फंदे पर लटका देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी मौत की पुष्टि की, जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

प्रिंस के चाचा कृष्ण ने बताया कि उसने पहले भी जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस समय भी उसने फांसी लगाई थी, लेकिन गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल लाया गया।

बैरक नंबर 3 में था बंद

पुलिस के अनुसार, मृतक प्रिंस सोनीपत जिले के दुपट्टा गांव का रहने वाला था और जेल की बैरक नंबर 3 में बंद था। उसने बैरक के आंगन में खिड़की पर बेडशीट से फंदा बनाकर आत्महत्या की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments