Wednesday, August 5, 2026
Advertisement:
HomeUncategorisedOYO में कपल्स को रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा - इसके बगैर एंट्री...

OYO में कपल्स को रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा – इसके बगैर एंट्री नहीं……..!!!!!

अब OYO होटल में चेक-इन करने के लिए कपल्स को अपने रिश्ते का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। चाहे बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या होटल में जाकर की गई हो, सभी ग्राहकों से यह दस्तावेज अनिवार्य रूप से मांगा जाएगा। यह नियम फिलहाल उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है। मेरठ में इस नियम के ट्रायल के बाद, इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है। पूरे देश में 10,000 से अधिक होटल OYO के साथ पार्टनरशिप में बुकिंग करते हैं। कंपनी ने इस बदलाव के बारे में बताया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन सभ्य समाज के मानकों का भी ख्याल रखना आवश्यक है। OYO के नॉर्थ इंडिया हेड पावस शर्मा ने कहा, “OYO अपने सेफ हॉस्पिटैलिटी कल्चर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन हमें समाज और बाजार की जरूरतों के हिसाब से भी चलने की जिम्मेदारी समझनी होती है। हम इस पॉलिसी की समय-समय पर समीक्षा करेंगे।” मेरठ में OYO के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे और कई बार होटलों में छापेमारी भी हुई। इन घटनाओं के बाद, कंपनी ने अपनी छवि सुधारने के लिए यह नया नियम लागू किया है। यह नियम 1 जनवरी 2025 से मेरठ में लागू हो चुका है। OYO के खिलाफ कुछ सामाजिक संगठनों ने याचिका दायर की थी, जिसके चलते कंपनी ने अपनी नीति में बदलाव करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि OYO ने अपने पार्टनर होटल्स को सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विवेकाधिकार प्रदान किया है, ताकि वे कपल्स की बुकिंग को रिजेक्ट कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments